बेमेतरा.
बेमेतरा में सोमवार नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयाल दास बघेल ने कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक लिया। मंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली बैठक थी। बैठक में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू, साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू समेत जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान मंत्री दयाल दास बघेल ने शासकीय योजनाओं में हुई गड़बड़ी के जांच के निर्देश दिए है। इसके अलावा जिले के सभी धान खरीदी केन्द्र में 10 फरवरी तक धान का उठाव करने कहा है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले में चल रहें विकास कार्य समेत अन्य गतिविधि को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। समीक्षा बैठक मे धान खरीदी, उठाव, डीओ के विरुद्ध उठाव व शेष जानकारी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत जिले मे प्रचलित राशन कार्ड की समीक्षा, 2014-15 व 2015-16 मे धान बोनस की जानकारी, खाद बीज लक्ष्य भण्डारण वितरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य सेवायें, महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला पंचायत अंतर्गत होने वाले सभी कार्य, कृषि विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी दी।

More Stories
अम्बेडकर अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की बड़ी उपलब्धि, हृदय और फेफड़े की प्रमुख संरचनाओं से चिपकी कैंसर की जटिल गांठ को सफलतापूर्वक निकाला
प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता हैरू वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर