बलरामपुर.
बलरामपुर रामानुजगंज में झारखंड के गढ़वा से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक के डूबने के तीसरे दिन भी शव का पता नहीं चल सका। तीसरे दिन भी देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश करती रही। वहीं जिला प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची जो शव की तलाश में जुटी है।
गौरतलब है कि गढ़वा निवासी उज्जवल प्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष अपने अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने रविवार को पलटन घाट आया था जो नहाने के दौरान रविवार की दोपहर दो बजे डूब गया था। शव को ढूंढने के लिए रविवार की शाम एसडीआरएफ की टीम पहुंची थी शव नहीं मिलने पर आज तीसरे दिन भी एसआरडीएफ की टीम ने शव की तलाश जारी रखी। वहीं जिला प्रशासन की पहल पर आज एनडीआरएफ की टीम पहुंची जहां शव ढूंढने का प्रयास जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि शव जल्द से जल्द निकल सके इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा तीन दिनों तक प्रयास किया गया वहीं अब एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया है।

More Stories
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल