रायपुर
बलौदाबाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर सीएम विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में आपात बैठक की. उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है. सीएम ने आईजी और कमिश्नर को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने कहा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.
बलौदा बाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है।
कलेक्टर-एसपी दफ्तर को लगाई आग, 200 से अधिक दोपहिया, 50 चारपहिया
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में उग्र प्रदर्शनकारियों ने सोमवार शाम को कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगा दी। भीड़ ने पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। साथ ही 200 दोपहिया, 50 चारपहिया वाहनों को भी जला दिया। भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। रायपुर आइजी अमरेश मिश्रा, बिलासपुर आइजी संजीव शुक्ला समेत अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है।

More Stories
रायपुर पहुंचते ही BJP की बैठकों का दौर, MP-MLA के साथ रणनीति पर चर्चा करेंगी स्मृति ईरानी
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा