मेलबर्न
प्रतिभावान गोल्फर अवनि प्रशांत इस महीने होने वाले प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स ऑफ एमेच्योर चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलियन एमेच्योर चैंपियनशिप में भारत की चार सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगी जिसमें दो पुरुष और दो महिला गोल्फर शामिल हैं।
पेशवर बनने की अपनी योजना को कुछ समय के लिए टालने वाली 17 साल की अवनि दोनों प्रतियोगिताओं में हीना कांग के साथ खेलेंगी जबकि पुरुष वर्ग में संदीप यादव और रोहित चुनौती पेश करेंगे।
भारतीय टीम सदर्न गोल्फ क्लब में नौ से 12 जनवरी तक होने वाले वार्षिक ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ऑफ एमेच्योर चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी जिसके बाद चारों भारतीय गोल्फर 16 से 19 जनवरी तक होने वाली प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन एमेच्योर चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे। अवनि शीर्ष 50 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं और कई मौकों पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह क्वीन सिरिकिट कप भी जीत चुकी हैं।

More Stories
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात