जबलपुर
पाटन थाना क्षेत्र के कटरा बेलखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह मंदिर के बाहर रामायण का पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास किया। नरेंद्र के इरादों को भांपकर लोग वहां से भाग गए। ट्रैक्टर तेजी से मंदिर के पास खड़ी दो पहिया वाहनों से टकराया। आरोपित मौके से फरार हो गया है। कमल अपने साथियों के साथ रामायण का पाठ कर रहा था। इसी दौरान नरेंद्र लोधी ट्रैक्टर तेजी से चलाकर रौंदने के इरादे से आया।
इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है
दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास किया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। पाटन थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि गांव के नरेंद्र लोधी और कमल के परिवार के बीच जमीनी विवाद बना हुआ था। वाहन चलाने की बात सामने आई है लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया है। इसकी जांच कर रहे हैं।

More Stories
Madhya Pradesh में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला