भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के ग्राम सिरोंजा के निवासी मोहित राजपूत के आर्थिक सहायता के प्रकरण में 5 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। आज सागर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आवेदक कृपाल सिंह राजपूत को बेटे मोहित के किडनी रोग संबंधी उपचार के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजधानी पहुंचते ही संबंधित अधिकारियों को उपचार के प्रकरण में आदेश जारी करने को कहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मोहित राजपूत का उपचार नाडियाद गुजरात के चिकित्सा संस्थान में किया जाएगा।

More Stories
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव