बालोद
रेलवे में टीसी की नौकरी लगाने के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी करने वाला मॉस्टर माइंड अंकुश मिश्रा को गुरूर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार गुरूर थाने में दो लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनसे रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों ने 12-12 लाख रुपयों की ठगी की.
प्रार्थियों ने रिपोर्ट पर बताया कि उनसे दल्लीराजहरा निवासी आरोपी डुलेश कुमार साहू और उसके दोस्तों ने मिलकर 24 लाख रुपये की रकम रेलवे में टीसी की नौकरी लगाने के नाम पर ली. लेकिन नौकरी नहीं लगाई. इसके बाद वे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. मामले में एक माह पूर्व गुरूर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तो वहीं पूरे खेल का मॉस्टर माइंड अंकुश मिश्रा को नागपुर से गिरफ्तार किया है.

More Stories
पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया आत्मीय स्वागत, न्योता भोज में साथ में किया भोजन
ज्वेलर को नकली मंगलसूत्र थमाकर ₹40 हजार की ठगी, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा