Apple अपनी टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। अब एक बार फिर Apple डिवाइस ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो किसी को भी हैरान कर देगा। Apple Watch लॉन्च करते समय एक नया फीचर ऐड किया गया था जो लोगों की जान बचाने में काफी मदद कर सकता है। अब एक और खबर सामने आई है कि जिसने साबित कर दिया है कि ऐपल की टेक्नोलॉजी सबसे अलग है क्योंकि इसकी वजह से एक महिला की जान बच गई है।
अमेरिका की एक महिला छात्रा ने एक कहानी साझा की है और उन्होंने बताया कि कैसे Apple Watch ने उनकी लाइफ सेफ करने में मदद की है। छात्रा ने बताया कि कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव के बाद ऐपल ने उनकी लाइफ सुरक्षित करने में मदद की है। ये हादसा उनके आवास पर हुआ था। छात्रा ने बताया कि जानलेवा गैस के रिसाव की वजह से वह काफी थक गई थीं। मेरा विजन भी धुंधला हो गया था।
छात्रा बताती हैं कि इससे पहले कि कुछ होता तो वह किसी भी तरह से अपनी ऐपल वॉच के नजदीक पहुंच गईं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने इमरजेंसी कॉल किया और 911 पर कॉल होने के बाद उनकी जान बच पाई। इसके बाद मौके पर फायरफाइटर पहुंचे और उन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि स्थिति ये हो गई थी कि महिला कॉल तक करने में असमर्थ महसूस कर रही थीं। कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से महिला की बॉडी पर जानलेवा प्रभाव होता है।
इस पूरे हादसे के बारे में जानकारी देते हुए फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि जब उनके कर्मचारी अपार्टमेंट में दाखिल हुए तो वहां हर तरफ गैस थी। ये गैस बहुत ज्यादा थी और ये खराब हीटर से वजह से हुआ था। सर्दियों के मौसम में हीटर की वजह से ही ऐसा होता है। महिला ने बताया कि ऐपल वॉच की वजह से ही उनकी और बच्चे की जान बच पाई है। महिला गर्भवती थीं और हाई हार्टरेट नोटिफिकेशन की वजह से वह बच पाई हैं।

More Stories
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले मिल रहा बड़ा प्राइस कट
Vivo का नया 5G स्मार्टफोन हुआ पेश, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है खासियत
अपना चार्जर किसी को देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान