रायपुर
वर्ष 2047 तक राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु की गई परिकल्पना को साकार करने में छत्तीसगढ़ राज्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ राज्य में 2047 तक सभी सेक्टर्स के त्वरित विकास सुनिश्चित करने हेतु राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकाल : छत्तीसगढ विजन 2047 संबंधित विजन डॉक्यूमेंट तैयार किये जाने का कार्य किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा बजट सत्र में की गई घोषणा अनुसार राज्य शाासन द्वारा आगामी राज्य स्थापना दिवस दिनांक 01 नवम्बर 2024 को राज्य का विजन डॉक्यूमेंट अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 जारी किया जाना है। सर्व समावेशी विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के उद्देश्य से राज्य नीति आयोग द्वारा राज्य के नागरिकों से आॅनलाईन सुझाव आमंत्रित करने के लिये पोर्टल का सृजन किया गया है। राज्य नीति आयोग द्वारा सृजित मोर सपना, मोर विकसित छत्तीसगढ़ पोर्टल के द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिक अपने सुझाव प्रेषित कर सकते हैं तथा राज्य के चौमुखी विकास हेतु अपना सक्रिय योगदान दे सकते है।

More Stories
महिला सशक्तिकरण पर पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की बेबाक राय, कहा- बदलाव घर से शुरू होता है
प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा