नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को भी दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने का अनुमान है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली के AQI में सुधार
वहीं, वायु गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार सुबह 9 दिल्ली का एक्यूआई 114 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

More Stories
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गोरखपुर-पनियहवा रूट की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
आरा-बलिया फोरलेन को मिली रफ्तार, बिहार और यूपी के बीच आसान होगा सफर
बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से पीक आवर्स में महंगी बिजली खरीद पर घटेगी निर्भरता – मुख्य सचिव