मुंबई,
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन देश के प्रथम दलित क्रिकेटर बालू पालवंकर के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। बॉलीवुड फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ,क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे है।यह फिल्म देश के प्रथम दलित क्रिकेटर माने वाले बालू पालवंकर और उनके भाइयों की कहानी पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म की पटकथा लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा द्वारा लिखित किताब ए कार्नर आफ ए फारेन फील्ड पर आधारित होगी। इस फिल्म में अजय देवगन काम करते नजर आयेंगे।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,अजय देवगन भारत के पहले दलित क्रिकेटर पालवंकर बालू की बायोपिक में नजर आएंगे। तिग्मांशु धूलिया इसे बनायेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग के बाद अजय देवगन इस बायोपिक पर काम शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि अजय देवगन भी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

More Stories
ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत दोसांझ का खास अंदाज, ताजमहल के दीदार का वीडियो वायरल
शाहरुख खान का डेंजरस लुक वायरल, किंग में खूंखार अंदाज के साथ रोमांस का तड़का
कॉफी विद करण 9 के नाम पर गलत जानकारी का आरोप, विजय-रश्मिका की टीम पहुंची पुलिस के पास