फैजाबाद/अयोध्या
इलाहाबाद (प्रयाग) के बाद अब गाजियाबाद को भी जल्द नई पहचान मिल सकती है। गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव योगी सरकार को भेजने का फैसला लिया गया है। गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे शासन को भेजने का फैसला लिया गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नए नाम को लेकर उन्होंने गेंद सरकार के पाले में डाल दी है। सुनीता ने कहा कि शासन जनपद का नया नाम क्या रखेगा वह वहीं से तय होगा।
गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन जनपद का क्या नाम रखेगा वह वहीं से तय होगा। गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव भाजपा पार्षद संजय कुमार सिंह ने रखा है। उनकी मांग है कि गाजियाबाद का नाम बदलकर गजनगर या फिर हर नंदी नगर कर दिया जाए।

More Stories
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
राजस्थान को “अष्टम पोषण पखवाड़ा” में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन