रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने हाल ही में दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार के फैसले के चंद रोज बाद ही बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन ने 22 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है.
कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने आवेदकों को नियुक्त पत्र प्रदान किया. सबसे ज्यादा अनुकंपा नियुक्ति 18 आवेदकों को राजस्व विभाग में प्रदान की गई है. इसके बाद दो आवेदकों को आदिवासी विकास विभाग, एक आवेदक को महिला एवं बाल विकास विभाग और एक को उप संचालक, पंचायत कार्यालय में नियुक्ति प्रदान की गई है.

More Stories
प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
सिंगल विंडो सिस्टम (एकल कक्ष) बना ग्रामीणों के लिए वरदान