घर का ड्राइंग रूम केवल मेहमानों के स्वागत की जगह नहीं होता बल्कि यह पूरे परिवार की सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है. सनातन परंपरा में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की प्रत्येक वस्तु का सही स्थान जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. ऐसे में यदि ड्राइंग रूम में रखा सोफा या टीवी गलत दिशा में हो, तो इसे वास्तु दोष का कारण माना जाता है.
अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों का अपना अलग महत्व है. किसी भी घर की सुख-समृद्धि और शांति इस बात पर भी निर्भर करती है कि घर में रखी वस्तुएं वास्तु के अनुरूप हैं या नहीं, घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले ड्राइंग रूम दिखाई देता है. इसलिए इस स्थान का संतुलित और व्यवस्थित होना बेहद जरूरी माना जाता है.
दक्षिण एवं पूर्व दिशा में रखें टीवी
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ड्राइंग रूम में सोफा हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आने वाले मेहमानों से शुभ समाचार या अच्छे अवसर मिलने की संभावना बढ़ती है. साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य और मानसिक शांति बनी रहती है. वहीं टीवी की दिशा भी वास्तु में महत्वपूर्ण मानी गई है. उनके अनुसार टीवी को दक्षिण या पूर्व दिशा में रखना बेहतर माना जाता है. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और परिवार में अनावश्यक विवाद, तनाव और कलह की स्थिति बनने की संभावना घटती है. यदि टीवी को गलत दिशा में रखा जाए तो यह परिवार के वातावरण पर प्रतिकूल असर डाल सकता है.
वास्तुदिशा में रखी चीजें घर को बनाती हैं उर्जावान
हालांकि, वास्तु शास्त्र को पारंपरिक मान्यता के रूप में देखा जाता है. इसका उद्देश्य घर में संतुलित और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना है. यदि आप इन मान्यताओं में विश्वास रखते हैं, तो घर की सजावट या फर्नीचर की व्यवस्था करते समय इन नियमों का ध्यान रख सकते हैं. इसके साथ ही घर की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, खुला व हवादार वातावरण और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम व सम्मान भी सुख-समृद्धि के महत्वपूर्ण आधार माने जाते हैं. यदि आपके घर में सोफा या टीवी लंबे समय से किसी अन्य दिशा में रखा है और आप वास्तु के अनुसार बदलाव करना चाहते हैं, तो किसी योग्य वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही परिवर्तन करना बेहतर रहेगा. सही दिशा, संतुलित व्यवस्था और सकारात्मक सोच मिलकर घर के वातावरण को अधिक सुखद और ऊर्जावान बना सकते हैं.

More Stories
शुक्रवार को माता लक्ष्मी को क्यों लगाया जाता है खीर का भोग? इन नियमों का रखें खास ध्यान, जानें धार्मिक महत्व
पूजा घर में कितनी मूर्तियां रखनी चाहिए? मूर्तियों का आकार कितना हो, जानें क्या कहता है ज्योतिष और वास्तु शास्त्र
हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं ये 5 भोग, मंगलवार को लगाने से दूर होंगे सभी कष्ट, घर में आएगी सुख-समृद्धि!