नई दिल्ली
दिल्ली में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने तीनों उम्मीदवार के नाम तय कर लिए हैं। 'आप' ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को प्रमोट करने का फैसला किया है। मालीवाल को पहली बार राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया गया है। स्वाति के अलावा संजय सिंह और एनडी गुप्ता को लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने शुक्रवार को तीनों नामों पर अपनी मुहर लगाई। दिल्ली में राज्यसभा की तीन सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होना है। नामांकन की प्रक्रिया 3 जनवरी को शुरू हो चुकी है। राज्यसभा के मौजूदा तीनों सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है।

More Stories
भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, समर्थन के लिए मेहनत करने की दी नसीहत
सीजेआई पर बयान देना पड़ा भारी? संजय राउत को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश
राहुल गांधी जामिया के छात्रों से करेंगे मुलाकात, भूख हड़ताल के बीच धारा 163 लागू