बरेली
बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने की कोशिश में एक बस पेड़ से टकरा गई। जिससे 36 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। राजमार्ग के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लखीमपुर खीरी से लोग एक निजी बस से शामली में संत रामपाल महाराज के सत्संग में शामिल होने गये थे और जब ये लोग बरेली होते हुए आज सुबह लखीमपुर खीरी लौट रहे थे, तब कमुआ गांव के पास लगभग पांच बजे यह हादसा हुआ।
उनके अनुसार बस में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे। कुमार ने बताया कि बीसलपुर की तरफ लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी, जिसे बचाने की कोशिश में बस पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि पेड़ से टकराने से बस क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को बरेली जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

More Stories
गुजरात के अहमदाबाद में बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब; कई इलाकों में पानी भरा
महर्षि दाधीचि जयंती की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें — मुख्य सचिव