रायपुर : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की श्महतारी वंदन योजनाश् ग्रामीण अंचलों में आशा की एक नई किरण बनकर उभर रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में उनके स्वास्थ्य और स्वाभिमान का संबल भी बन रही है। नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम बेनूर की रहने वाली श्रीमती रामदई कुलदीप की कहानी इस बदलाव की एक जीवंत मिसाल है।
इलाज और दवाइयों की चिंता से मिली मुक्ति
एक समय था जब रामदई कुलदीप को अपनी छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं, दवाइयों और दैनिक जरूरतों के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। वित्तीय निर्भरता के कारण उन्हें अक्सर अपनी आवश्यकताओं से समझौता करना पड़ता था। लेकिन श्महतारी वंदन योजनाश् की शुरुआत के बाद उनके जीवन की दिशा ही बदल गई। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली नियमित राशि ने उन्हें सीधा आर्थिक सहारा दिया है, जिसका उपयोग वे अब अपने इलाज और नियमित दवाइयों के खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं।
घर की जिम्मेदारियों में बना अतिरिक्त सहारा
रामदई बताती हैं कि इस योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता केवल स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है। पारिवारिक जरूरतों के समय यह राशि उनके लिए एक मजबूत वित्तीय बैकअप साबित होती है। इससे वे अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार घरेलू खर्चों और रोजमर्रा की जरूरतों को बिना किसी तनाव के आसानी से पूरा कर पा रही हैं।
’बढ़ा आत्मविश्वास, कम हुई दूसरों पर निर्भरता
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए हर महीने मिलने वाली यह सुनिश्चित राशि आर्थिक सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रही है। रामदई कुलदीप के अनुसार, जब महिलाएं अपनी सेहत और दैनिक जरूरतों के लिए खुद खर्च करने में सक्षम होती हैं, तो उनका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ता है। अब उन्हें छोटी-मोटी जरूरतों के लिए परिवार में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
शासन के प्रति जताया आभार
अपनी आत्मनिर्भरता और जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव से बेहद खुश श्रीमती रामदई कुलदीप ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि श्महतारी वंदन योजनाश् केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की लाखों महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ जीने का नया हौसला दे रही है।

More Stories
जॉब कार्ड से शंकर लाल को मिली रोजगार की नई उम्मीद
नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों की जिंदगी में आया नया उजाला
सेवा संकल्प अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और डिजिटल जागरूकता का संदेश