नई दिल्ली
दिल्ली के चांदनी चौक के मारवाड़ी कटरा इलाके में गुरुवार शाम यानी 13 जून को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, आग की यह घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। आग लगने के बाद उठे धुएं के गुबार से आस-पास के इलाकेवासियों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गनीमत रही कि वक्त रहते लोग इमारतों से निकल गए हैं।

More Stories
पार्षदों की खरीद-फरोख्त के दावे से राजस्थान में सियासी घमासान, गहलोत ने क्या कहा?
तरनतारन में करोड़ों की हेरोइन बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, IIT गांधीनगर ने गुजरात ATS से किया समझौता