नई दिल्ली। दिल्ली में द्वारका सेक्टर-13 में आज (मंगलवार) सुबह एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कई लोग आनन-फानन में बिल्डिंग से नीचे कूद गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पिता और दो बच्चों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय यश यादव ने आग लगने के बाद अपने दो बच्चों के साथ बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।
बताया गया कि फायर ब्रिगेड की टीम को सुबह करीब 10 बजे एमआरवी स्कूल के पास एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली।
वहीं, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
उधर, डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

More Stories
कुशीनगर को सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा-पहले यह जिला पलायन और बीमारी का केंद्र था
बच्चों को लेने स्कूल जा रही महिला को हिप्नोटाइज कर लूटे गहने
पटना में बिहार पुलिस की तैयारी कर रही 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका