भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खरगोन जिले के बड़वाह निवासी दिव्यांग युवक आयुष कुंडल ने विधानसभा स्थित कक्ष में तस्वीर भेंट की। मुख्यमंत्री की तस्वीर बनाने वाले आयुष पैरों से बनाई हुई चित्रकला में दक्ष हैं। दिव्यांग आयुष ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी तस्वीर भेंट की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकार की अद्वितीय प्रतिभा पर शाबासी देते हुए कहा कि इस प्रतिभाशाली चित्रकार को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
दिव्यांग युवक आयुष के अभिभावकों ने बताया कि वे आयुष द्वारा पैरों से बनाए गए कलात्मक चित्रों की एक प्रदर्शनी इंदौर में लगाने जा रहे हैं। आयुष ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ ही अनेक प्रमुख व्यक्तियों के पोर्ट्रेट चित्र बनाए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आयुष ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर का पोर्ट्रेट भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग चित्रकार को हर संभव सहयोग देने का आश्वास दिया। इस अवसर पर विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा उपस्थित थे।

More Stories
अनुदान प्रक्रिया में डिजिटल पारदर्शिता की नई पहल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शहडोल में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की