नरसिंहपुर
बीती रात जिले के गोटेगांव में एक युवती की गोली मारकर हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। घटना देर रात सिंधी कॉलोनी में शीतल धर्मशाला के पास की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काजल साहू जबलपुर से काम कर गोटेगांव अपने घर लौट रही थी।
तभी रेलवे स्टेशन से निकलकर कुछ ही दूर पैदल चली थी। कि एक युवक ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। लोगों ने काजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। युवती के परिजनो ने आरोपी युवक को फांसी और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की आज सुबह से ही परिजनो ने चक्का जाम कर दिया। आरोपी युवक का नाम देवेंद्र कोरव है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला बढ़ता देख वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनो से चर्चा जारी है। एसडीओपी भावना मरावी ने मिडिया को बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आरोपी से पूछताछ की जी रही है।
चौधरी मोहन गुर्जर, मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है, आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है।, आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
जानकारी के अनुसार मृतका का नाम काजल साहू पिता महेश साहू निवासी नयाबाजार गोटेगांव बताया गया है। घटना के कुछ मिनट पूर्व जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस से जबलपुर से लौटी थी। मृतिका श्रीधाम स्टेशन पर उतरकर अपने घर की ओर लौट रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात आरोपी ने उसको गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पूरे घटनाक्रम की पुलिस सूक्ष्मता से जांच करने में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की शिनाख्त हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम में गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी ने बताया कि संभवता प्रेम संबंध को लेकर ये हत्या की गई है। अभी हम हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच कर रहे हैं।

More Stories
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह