बिलासपुर
तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित अजीज मोबाइल दुकान में गुरुवार दोपहर एक युवती ने चालाकी से दो महंगे मोबाइल चुरा लिए। घटना तब हुई जब युवती मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में आई। उसने संचालक से कुछ मोबाइल दिखाने को कहा दो अलग अलग मॉडल पसंद किए।
संचालक का ध्यान भटकाया और मोबाइल ले भागी
युवती ने मोबाइल फाइनेंस कराने की बात कही और संचालक को फाइनेंस प्रक्रिया में उलझाए रखा। बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटकाया और मौका पाकर दोनों मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। घटना इतनी तेजी से घटी कि संचालक को कुछ समझने का समय नहीं मिला।
चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद
दुकान संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे युवती की पहचान हो सके। संचालक के अनुसार, चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
वनांचल की बिंदा बाई के सपनों को मिला अपना आशियाना : योजनाओं के समन्वय से बदली जीवन की तस्वीर
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन
समय पूर्व जन्मे मासूम के जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे माता-पिता