जशपुर
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है. इस मामले में फरार आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. बता दें कि गिरफ्तार पति पत्नी के खिलाफ मानव तस्करी मामले में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं.
तीनों आरोपियों ने एक ही परिवार के 3 बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर मध्यप्रदेश में बेच दिया था. 3 लाख रुपए में आरोपी महिला ने मध्यप्रदेश निवासी आरोपी दम्पत्ति से बचों का सौदा किया था. पुलिस ने तीनों बच्चों को मध्यप्रदेश से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया. वहीं तीनों आरोपियों के खिलाफ तपकरा थाने में अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

More Stories
उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने कृषि विभाग की कड़ी कार्रवाई, 12.65 टन खाद की बिक्री पर लगाई रोक
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली आवागमन की बड़ी सुविधा
बिहान योजना से बदली उर्वशी बंजारे की तकदीर, गृहणी से बनीं सफल उद्यमी और ‘लखपति दीदी’