भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने मंत्रालय में कार्यभार गृहण करने के पश्चात विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन करने निर्देश दिये।
इस दौरान पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर सचिव अनुराग चौधरी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक डॉ आरके मेहिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही योजनाओं में लक्ष्य पूर्ति के संबंध में भी निर्देश दिये। पटेल ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग से संबंधित संकल्प पत्र के बिंदुओं के क्रियान्वयन संबंधी योजना तैयार करने के निर्देश भी समीक्षा बैठक में दिये।उन्होंने प्रदेश में पशुधन की स्थिति,गौशाला,विभाग द्वारा संचालित एम्बुलेंस,कॉल सेंटर आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिये।
प्रमुख सचिव गुलशन बामरा द्वारा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन,वित्तीय लक्ष्य एवं उनकी पूर्ति संबंधी की जानकारी सहित विभाग से संबंधित अन्य जानकारी से राज्यमंत्री पटेल को अवगत कराया गया।
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने मंत्रालय में अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्हें जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।

More Stories
घोड़छत्र नदी के पास ट्रक हादसे से मचा हड़कंप, 8 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी की संपत्ति में कितना अंतर? स्विट्जरलैंड की प्रॉपर्टी पर चर्चा
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्योत्सव, मोनाली ठाकुर की परफॉर्मेंस रहेगी खास