मुंबई
साल 2023 लगभग पूरा होने आया है। जहां एक्ट्रेस सनी लियोनी इस साल अपनी सफलताओं और माइलस्टोन पर विचार करती हैं। ‘कैनेडी’ के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरूआत के बाद, सनी ने करिश्मा और प्रतिभा के साथ एक शानदार वर्ष का अनुभव किया। कान में अपनी सफलता के बाद, सनी लियोनी को ‘कैनेडी’ से वैश्विक पहचान मिली, जिसके प्रीमियर पर उन्होंने दर्शकों और फैंस से तालियां बटोरीं।
उनके म्यूजिक वीडियो ‘मेरा पिया घर आया 2.0’ और 'थर्ड पार्टी' को लाखों व्यूज मिले। खासकर उनका गाना ‘लैला’ 1 बिलियन व्यूज तक पहुंच गया। अपने एंटरटेनमेंट करियर से परे, सनी ने पति डैनियल वेबर के साथ अपने कॉस्मेटिक ब्रांड, ‘स्टार स्ट्रक बाय सनी लियोनी’ को एक्सपैंड किया। उन्होंने लुक्स सैलून के साथ भी सहयोग किया और 40 नए ‘स्टार स्ट्रक’ लोकेशन खोले। इसके साथ ही चिका लोका नामक एक रेस्तरां में वेंचर किया।
साथ ही एआई टेक, राइज एनर्जी बार और एक स्लीप एड कंपनी में इन्वेस्ट भी किया। वह टेलीविजन शो "स्प्लिट्सविला" का एक सफल हिस्सा भी रही हैं। सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह ‘ग्लैम फेम’ शो को जज करेंगी। वह डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ अपनी फिल्म ‘कैनेडी’ की रिलीज का भी इंतजार कर रहीं हैं। इसके अलावा, वह अपनी पहली तमिल फिल्म, ‘कोटेशन गैंग’, में लीड रोल अदा करतीं दिखाई देंगी।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में