धार
बदनावर तहसील के ग्राम केसुर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक में करीब छः माह से प्राचार्य नहीं होने से छात्राओं में भारी आक्रोश है। बताया जाता है कि स्कूल कब खुलता है और कब बंद होता है यह पता हीं नहीं चलता है यह विधालय कक्षा 1 से 12 वीं तक का है लेकिन प्राचार्य नहीं होने से अध्यापक गण भी कभी कभार अपनी उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराते हैं जिससे पढ़ाई भी नहीं चलती है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पटेल ने इस संबंध में सहायक आयुक्त धार को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया लेकिन अभी तक प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हुई जिससे ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसुर के प्राचार्य धर्म सिंह चौहान वर्तमान में प्रभारी हैं जबकि वर्तमान में अध्यापक आसिफ खान उनका विरोध करते हैं जिससे विधालय में अ संतोष हो रहा है वहीं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अगर शीघ्र ही प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हुई तो ग्रामीण और छात्राओं द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाब दारी प्रशासन की रहेगी। उक्त जानकारी सतीश मुंदड़ा ने दी ।

More Stories
घोड़छत्र नदी के पास ट्रक हादसे से मचा हड़कंप, 8 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी की संपत्ति में कितना अंतर? स्विट्जरलैंड की प्रॉपर्टी पर चर्चा
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्योत्सव, मोनाली ठाकुर की परफॉर्मेंस रहेगी खास