नई दिल्ली.
दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे की चपेट में है। धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में नोएडा में सर्दी और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों का सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रशासन ने अवकाश घोषित किया।
जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने आदेश जारी किया कि जिले में सभी बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12 तक मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अत्यधिक ठंड को देखते हुए 29 और 30 दिसंबर को बंद रहेंगे। इससे पहले बढ़ते कोहरे और ठंड के चलते अलीगढ़ जिलाधिकारी ने दो दिन स्कूल को बंद रखने के आदेश जारी किया। गाजियाबाद डीएम ने भी जिले में आदेश जारी कर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के लिए कहा। ये स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकेंगे। उधर, हापुड में 28 और 29 दिसंबर को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया था।

More Stories
राजस्थान के किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि, दिवाली से पहले मिली आर्थिक राहत
हिसार में युवक की हत्या का मामला, ईंट से हमला किए जाने की बात आई सामने
राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की दो टूक, पांच हफ्ते में लागू करनी होगी नई पॉलिसी