भोपाल
विधानसभा चुनाव में हारे भाजपा उम्मीदवारों के साथ उनकी हार की समीक्षा गुरुवार को प्रदेश भाजपा संगठन ने की। कई हारे हुए उम्मीदवार बैठक में शामिल नहीं हुए। खबर लिखे जाने तक बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, ओपीएस भदौरिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, ध्रुवनारायण सिंह, आलोक शर्मा जैसे करीब 20 हारे हुए उम्मीदवार भाजपा दफ्तर नहीं पहुंचे थे।
बैठक में राष्टÑीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे। इस दौरान तीनों ही नेताओं ने कुछ हारे हुए उम्मीदवारों से अकेले में बात भी की। इस बैठक के बाद दोपहर में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की भी संयुक्त बैठक होने जा रही है।
भाजपा के हारे हुए 67 उम्मीदवारों को इस बैठक में बुलाया गया था। जिसमें से अधिकांश प्रत्याशी बैठक में शामिल रहे। सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी हार के कई और अलग-अलग कारण संगठन के नेताओं को बताए। कुछ प्रत्याशियों ने बताया कि बसपा पहले उनके यहां से उम्मीदवार उतारने जा रही थी, लेकिन बाद में उसने उम्मीदवार को उतारा नहीं, या दूसरे दल से वह मैनेज हो गया, इस कारण वे हार गए। चंबल-ग्वालियर और विंध्य के कुछ उम्मीदवारों ने यह बात कही। वहीं कुछ उम्मीदवारों ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के कारण उनकी हार हुई। निर्दलीय खासे सक्रिय रहे और उन्होंने भाजपा को नुकसान पहुंचाने का काम किया। वहीं कुछ ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को हार का जिम्मेदारी बताया है। कुछ उम्मीदवार अपनी हार के कारण कागज पर लिखकर लाए थे, उन्होंने यह कागज संगठन के पदाधिकारियों को भी दिए।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य