रायपुर
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 गरिमापूर्ण मनाने और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के लिए यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में डी.जी.पी. श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और श्रीमती रेणु जी पिल्ले शामिल हुई।
मुख्य सचिव ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन के संबंध में तमाम व्यवस्था और तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड रायपुर में प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक सभी दिशा-निर्देश दिए गए है। बैठक में मंच, पंडाल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री जी के संदेश सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में वन एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’