नई दिल्ली
सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बन जाने से पहलवान खुश नहीं हैं। संजय सिंह के विरोध में पूर्व ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया। वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने उनका समर्थन करते हुए पद्मश्री का पदक लौटाने का ऐलान कर दिया। अब एक ओर पहलवान साक्षी मलिक के समर्थन में आ गया है। गूंगा पहलवान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सिंह ने भी उनका समर्थन करते हुए पद्मश्री लौटाने का फैसला किया है।
भारतीय पहलवान वीरेंद्र सिंह ने साक्षी मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पद्मश्री लौटान का ऐलान किया है। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि मैं अपनी बहन और देश की बेटी के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पद्म श्री लौटा दूंगा। मुझे आपकी बेटी और अपनी साक्षी मलिक पर गर्व है। देश के सबसे उच्च खिलाड़ियों से भी अनुरोध करूंगा कि वह अपना निर्णय जरूर दें। इसी के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर व नीरज चोपड़ा को टैग किया है।
डेफलिंपिक में किया था शानदार प्रदर्शन
डेफलिंपिक में वीरेंद्र सिंह शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत के लिए 3 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए 2021 में पद्मश्री पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया था।

More Stories
अल्कारेज का यूएस ओपन सफर खत्म, बेन शेल्टन ने कड़े मुकाबले में दी मात
बिहार के लाल ईशान किशन का नया अवतार, वापसी के बाद अलग ही स्तर की बल्लेबाजी
एशियन गेम्स में फिर तिरंगा लहराने का मिशन, 2023 के चैंपियन से 2026 की टीम कितनी अलग?