बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियो की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु एलटीटी एवं सांतरागाछी के मध्य पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 02 फेरों के लिए किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को एलटीटी से 29 अक्टूम्बर एवं 5 नवंबर को तथा गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सांतरागाछी से 31 अक्टूम्बर एवं 07 नवंबर को चलेगी। इस पूजा स्पेशल गाड़ी में 15 एसी थ्री, 03 एसी टू, 01 एसी प्रथम, 02 जनरेटर कार , 01 पेंट्रीकार सहित कुल 22 एलएचबी कोचों की सुविधा रहेगी।

More Stories
कोरबा सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर बनी काल, एक की मौत, फरार चालक की तलाश
जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान
ब्लॉक वेस्ट जनरेटरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की दी गई जानकारी