डिंडौरी
कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन मे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में प्राप्त 16 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई मे एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, संबल योजनांतर्गत सहायता राशि पेयजल एवं विद्यतु की सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए। इन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया, जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय सीमा दे दी गई है।

More Stories
30 जुलाई को दतिया में होगा मतदान, 3 अगस्त को घोषित होंगे चुनाव परिणाम
दो बार जमानत मिल चुकी, अब सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की नई कानूनी चुनौती
मध्य प्रदेश में हेरिटेज विकास की नई उड़ान, मांडू को मिलेगा ‘मीडीवल वंडर’ का स्वरूप