बरेली
बरेली के कोतवाली क्षेत्र में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल प्रीत पैलेस के कमरे में मंगलवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला काटकर उसकी हत्या की गई है। दो दिन पहले युवती को एक युवक लेकर आया था। वारदात के बाद वह फरार है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
अभी तक युवती के नाम पते की पूरी तरह जानकारी नहीं हो सकी है। होटल में उसके नाम का जो आधार कार्ड लगाया गया, उसमें भी नाम और पता स्पष्ट नहीं हो रहा है। केवल जबलपुर समझ में आ रहा है। वहीं युवक के आधार कार्ड पर मोहम्मद आलम मोहम्मद हसन कुरैशी लिखा हुआ है।
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने होटल स्टाफ से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि यह युवती 18 अगस्त की रात एक युवक के साथ आई थी। मंगलवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो कर्मचारियों ने जाकर देखा। युवती का गला कटा हुआ है। हत्या की क्या वजह रही, मृतक और हत्यारोपी कौन है, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

More Stories
दो भाइयों की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, आरोपियों के घरों में आग लगाने का प्रयास, फोर्स तैनात
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे