भोपाल
मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की एंट्री हो गई है. लंबे समय बाद मध्य प्रदेश में कोरोना का कोई मरीज सामने आया है, आपको बता दें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म X पर दी है. आपको बता दें इसके पहले भी दिग्विजय सिंह इसी साल दो बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा "मेरा COVID test पॉजिटिव आया है. मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिये कहा गया है. इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊँगा. क्षमा करें. आप सभी भी COVID से बचने के लिए अपना ख्याल रखें.

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पद्मश्री सम्मानित लोहिया ने की सौजन्य भेंट
सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ज्ञान, प्रतिभा और संकल्प से युवा विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान : राज्यपाल श्री पटेल