इंदौर/भोपाल
सीहोर में एक तेज रफ्तार कार दूध के टैंकर में जा घुसी। इसके बाद पेड़ से टकरा गई। कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक भोपाल के रहने वाले थे। हादसा आष्टा में इंदौर-भोपाल हाईवे पर किलेरामा के पास मंगलवार रात करीब 1 बजे हुआ।
पर्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि जिस टैंकर में कार पीछे से घुसी वह भोपाल से इंदौर की ओर जा रहा था। हादसे के दौरान कार में सवार महेश ठाकुर (37), रूप सिंह ठाकुर (24) और सुनील मेवाड़ा (28) की मौत हुई है। उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

More Stories
पीएम मोदी के बर्थडे पर रोशन हुआ विदिशा, 39 वार्डों में जलाए गए 21 हजार दीप
मध्य प्रदेश में मंत्रियों से मुलाकात के लिए नया नियम, बिना अनुमति नहीं होगी एंट्री
गांवों की बिजली योजना को चोरों का झटका, नई लाइन के तार उड़ाने वाले गिरफ्तार