उत्तर प्रदेश
लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। ये सीटें हैं-महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सु.), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सु.) जहां वोटिंग होनी है। इनके अलावा सोनभद्र जिले में दुद्धी की रिक्त चल रही विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी वोट पड़ने हैं।
मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को यहां अपने कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सातवें चरण में कुल 2,50,56,877 (2 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877) मतदाता हैं, जिसमें 1,33,10,897 पुरुष (एक करोड़ 33 लाख 10 हजार 897) तथा 1,17,44,922 महिला (एक करोड़ 17 लाख 44 हजार 922) एवं 1,058 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं।

More Stories
रामनवमी पर सियासी सरगर्मी: क्या बिहार में बीजेपी देगी पहला सीएम?
ईरान हमले और अली खामनेई की मौत पर विवाद तेज
पटना में दर्दनाक हादसा: जदयू विधायक के बेटे की मौत