नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने अपने माता-पिता से दिल्ली पुलिस की पूछताछ को लेकर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने पूछा कि दिल्ली पुलिस उनके बूढ़े माता-पिता से क्यों पूछताछ करना चाहती है? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले मुझे गिरफ्तार करके मुझे तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन अब मेरे माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं, उनको कई बीमारियां हैं। मेरे पिताजी 85 साल के हैं, उनको ठीक से सुनाई भी नहीं देता। लेकिन ये समझ से परे है कि दिल्ली पुलिस उनसे क्यों पूछताछ करना चाहती है?

More Stories
मिर्जापुर फिल्म के गाने पर हाईकोर्ट सख्त, एक हफ्ते में आएगा फैसला
गुंडागर्दी नहीं रुकी तो रद्द होंगे डूसू चुनाव, दिल्ली HC की चेतावनी
इंजीनियर के पास लिफ्ट वाला बंगला और फ्लैट, करोड़ों की संपत्ति देखकर जांच एजेंसियां हैरान