कोलकाता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नादिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर संदेशखाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संदेशखाली के हर गुनहगार को उल्टा लटकाकर भाजपा सीधा कर देगी।
अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वर्षों तक धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण किया गया। यह उनके अपने नेताओं द्वारा किया गया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बंगाल की महिलाओं को अब चिंता नहीं करनी चाहिए। हम संदेशखाली घटना के हर आरोपी को सजा देंगे।

More Stories
Amarnath Yatra Security: LoC पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, एजेंसियां सतर्क
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल पूरा
ओड़िया सिनेमा को बड़ा झटका, मशहूर सिनेमैटोग्राफर दिलीप राय का 72 वर्ष की उम्र में निधन