Google Wallet को ऑफिशियल तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वही गूगल पे पहले से मौजूद है। ऐसे में यूजर्स कंफ्यूज हैं कि जब पहले से गूगल ऐप मौजूद है, तो गूगल वालेट क्या काम करेगा, तो इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए जानते हैं कि आखिर गूगल वालेट और गूगल पे कैसे एक-दूसरे से अलग हैं?
गूगल पे और गूगल वॉलेट में क्या है अंतर
गूगल ने साफ कर दिया है कि गूगल पे एक पेमेंट ऐप है। वही गूगल वालेट एक डिजिटल डॉक्यूमेंट रखने का ऐप है। साधारण शब्दो में समझें, तो जब पेपर ट्रेन टिकट और सिनेमा हाल टिकट मिलती थी। साथ ही पेपर फॉर्म में सारे एजूकेशन से लेकर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट मौजूद होते थे, तो उसे रखने के लिए फिजिकल वालेट थे, लेकिन आज के दौर में डॉक्यूमेंट, ट्रेन, बस और सिनेमा हाल टिकट के साथ ऑफिशियल और पर्सनल डॉक्यूमेंट डिजिटल हो गए हैं, जिसे रखने के लिए डिजिटल वालेट की जरूरत होती है। इसी डिजिटल वालेट को गूगल ने पेश किया है। सरकार की ओर से digiLocker ऐप को पेश किया गया था। वो भी एक तरह का डिजिटल वालेट है, जबकि गूगल पे एक ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट ऐप है।
गूगल वॉलेट में रख पाएंगे ये दस्तावेज
फ्लाइट पास
ट्रांजिट कार्ड्स
इवेंट टिकट
बोर्डिंग पास
गिफ्ट कार्ड
क्रेडिट कार्डडेबिट कार्ड
कहां से करें डाउनलोड
गूगल वालेट को गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। जहां से यूजर्स गूगल वालेट को डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि iOS बेस्ड डिजाइस जैसे आईफोन को गूगल वालेट के लिए इंतजार करना होगा।

More Stories
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले मिल रहा बड़ा प्राइस कट
Vivo का नया 5G स्मार्टफोन हुआ पेश, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है खासियत
अपना चार्जर किसी को देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान