इक्वाडोर
पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक शादी में शामिल होने के लिए क्वेवेदो शहर आई थी। बताया जा रहा है कि गोयबुरो ने रेस्तरां में पहुंचने के दौरान अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और यहीं से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की। इससे बदमाशों को उनकी लोकेशन के बारे में पता चल गया और जल्द ही रेस्तरां में पहुंच गए। बदमाशों ने मौके पर ब्यूटी क्वीन की दिनदहाड़े हत्या कर दी।
सीसीटीवी में गोली मारने की घटना कैद हो गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोयबुरो एक रेस्तरां में बैठी हुई है और एक शख्स से बात कर रही है। तभी दो बंदूकधारी रेस्तरां में घुसते हैं जिनमें से एक गेट पर खड़ा हो जाता है जबकि दूसरा बंदूकधारी गोयबुरो की तरफ भागकर जाता है और गोली मार देता है। गोयबुरो को तीन बार गोली मारी गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो जाते हैं।
टेलीग्राफ रिपोर्ट में कहा गया है कि गोयबुरो का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था, जिसकी एक साल से पहले जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी। जांचकर्ताओं को नोरेरो के फोन में गोयबुरो की तस्वीरें मिलीं, साथ ही कारों सहित शानदार उपहारों के सबूत भी मिले, जो उसने गोयबुरो को दिए थे। गोयबुरो दिसंबर 2023 में तब सुर्खियों में आईं थी, जब नोरेरो और उनके अकाउंटेंट हेलिव एंगुलो के बीच चैट में उनका नाम सामने आया था।
अदालत में मुकदमे के दौरान अभियोजकों ने खुलासा किया कि मारे गए ड्रग तस्कर ने अकाउंटेंट से ब्यूटी क्वीन के साथ अपने संबंध का खुलासा न करने का अनुरोध करते हुए कहा, "अगर मेरी पत्नी को उसके बारे में (गोयबुरो) कुछ भी पता चलता है, तो मैं बर्बाद हो जाऊंगा।" इस हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस गोयबुरो की हत्या की जांच में जुट गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

More Stories
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
अमेरिका का बड़ा फैसला: पेशावर में बंद होगा कांसुलेट