काबुल
पश्चिमी अफगानिस्तान में तेज बारिश और बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार के मुताबिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक मूसा अशहारी ने पुष्टि की है कि कुछ दिनों में हेरात प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह, बारिश और बाढ़ के कारण हेरात के पड़ोसी फराह प्रांत में तीन लोगों की जान चली गई। अप्रैल में अफगानिस्तान में तूफान और बाढ़ से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

More Stories
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
अमेरिका का बड़ा फैसला: पेशावर में बंद होगा कांसुलेट