बिलासपुर
जिले में एक शादी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दामाद ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी मां पर भी चाकू से वार कर घायल दिया. दरअसल, साले की शादी के दौरान पत्नी को दूसरे लड़के से बातचीत करते देख पति को गुस्सा आ गया. उसके बाद उसने स्टाइलिश चाकू लेकर शादी घर में जमकर उत्पात मचाया और युवक पर हमला कर दिया. वहीं बीच बचाव करने आई उसकी मां पर भी हमला कर दिया. घटना की सूचना पर जब डायल 112 का आरक्षक आरोपी को पकड़ने गया तो उस पर भी चाकू से वार कर दिया. आरक्षक ने हमलावर को पकड़कर कोटा पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, कोटा के डाक बंगला निवासी मशूरलाल करिहार के घर बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा है. उनका दामाद बिलासपुर के तोरवा निवासी निशांत लालपुरे पत्नी और बच्चों के साथ शादी में शामिल होने पहुंचा. जहां मंगलवार को निशांत की पत्नी शादी घर में विकास करेलिया नामक युवक से बीतचीत कर रही थी. दोनों को बातचीत करते देख निशांत लालपुरे आग बबूला हो गया और विकास के साथ गाली गलौज करने लगा. गाली देने से मना करने पर निशांत स्टाइलिश चाकू निकालकर उसपर हमला किया, तो विकास भागने लगा. निशांत हाथ में चाकू लेकर शादी घर में जमकर तांडव मचाते हुए विकास पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान जब उसकी मां ममता बाई बीच बचाव करने आई तो उस पर भी निशांत ने चाकू से हमला कर दिया. शादी में शामिल होने आए उसके दहशत से भागने लगे. घटना में घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने कैलास करेलिया की रिपोर्ट पर धारा 307, 450 के तहत हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’