अहमदाबाद
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लोकसभा चुनावों के लिए गुजरात में प्रचार करेंगे। प्रियंका गांधी 27 अप्रैल को वलसाड से पार्टी के कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में धरमपुर के दरबारगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनावों में अनंत पटेल के कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बीच में प्रचार करने के लिए आए थे। अब प्रियंका गांधी लोकसभा चुनावों के उनके लिए प्रचार करेंगी। वलसाड लोकसभा सीट पर बीजेपी धवल पटेल को मैदान में उतारा है। गुजरात में वलसाड उन सीटाें में शामिल हैं जिन पर कांग्रेस की स्थिति ठीक है। प्रियंका गांधी आखिरी बार गुजरात मार्च, 2019 में पहुंची थीं। तब वह अपनी पहली सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल हुई थीं।
गुजरात में प्रियंका पहली रैली
दक्षिण गुजरात में आने वाली इस लोकसभा सीट पर रैली के दाैरान प्रियंका गांधी सूरत में बीजेपी की निर्विरोध जीत को उठा सकती है। प्रियंका गांधी इन दिनों मंगलसूत्र विवाद को खूब जोरशोर से उठा रही हैं। अनंत पटेल वलसाड लोकसभा क्षेत्र में आने वाली वांसदा सीट से विधायक हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रियंका गांधी प्रचार के लिए नहीं गई थीं। वे लंबे समय बाद गुजरात में प्रचार के पहुंचेंगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की रैली दरबारगढ़ कंपाउंड में रखी है। प्रियंका गांधी रैली के सुबह 10 बजे गुजरात पहुंचेंगी। वलसाड लोकसभा सीट अदिवासी बहुल सीट है।
25 सीटों पर 7 मई को पड़ेंगे वोट
2014 से पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी। पिछले दो चुनावों से बीजेपी का कब्जा है। अभी तक बीजेपी नेता केसी पटेल यहां से सांसद थे। पार्टी ने इस बार युवा नेता धवल पटेल को कैंडिडेट बनाया है। 2019 में बीजेपी ने यह सीट 3.53 लाख वोटों के अंतर से जीती थी। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में 25 के लिए सात मई को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस पार्टी राज्य में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने दो सीटें आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ी हैं। सूरत लोकसभा सीट बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। गुजरात की 25 सीटों के लिए 266 कैंडिडेट मैदान में हैं।

More Stories
Maharashtra MLC चुनाव में महायुति को झटका, निर्दलीय ने बदला खेल
Sougata Roy ने सरकार पर उठाए सवाल, स्पीकर से की अपील
योगी आदित्यनाथ पहुंचे अलीगढ़, प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा