मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान की आने वाली वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार से उनका पहला लुक रिलीज हो गया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। हीरामंडी: द डायमंड बाजार में फरदीन खान भी अहम भूमिमा में नजर आयेंगे। फरदीन खान लंबे अरसे के बाद बतौर अभिनेता वापसी कर रहे हैं। वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार से फरदीन खान का पहला लुक रिलीज हो गया है।
फरदीन खान, हीरामंडी द डायमंड बाजार में वली मोहम्मद के रोल में नजर आएंगे। फरदीन खान के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, प्यार और कर्तव्य के बवंडर संघर्ष में फंसे, वली मोहम्मद अपनी शाही जिम्मेदारियों के साथ अपने दिल की इच्छा को समेटने का प्रयास कर रहे हैं।
शेखर सुमन भी हीरामंडी: द डायमंड बाजार में नजर आयेंगे।उनके पहले लुक को शेयर करते हुए लिखा गया, मल्लिकाजान के चरणों में अपनी निष्ठा रखते हुए, जुल्फिकार और उसकी चमकदार महत्वाकांक्षा के बीच केवल एक चीज खड़ी है – हीरामंडी।
हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है। वर्ष 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित, 'हीरामंडी' 'कोठों' में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति की कहानी को बयां करती है। हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार 01 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

More Stories
दशहरा वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, माफी मांगकर विवाद शांत करने की कोशिश
मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की डिजिटल रिलीज को लेकर उत्सुकता, ऑनलाइन देखने के लिए खर्च की तैयारी
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान