मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी को फिटनेस क्वीन भी कहा जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी फिटनेस को दिखाने के लिए अपनी वीडियो शेयर की, इसके बाद लोगों का उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।
मंदिरा बेदी ने काफी समय पहले ही बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी, वह इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव नजर आती हैं। ऐसे ही अब एक्ट्रेस ने अपनी एक वीडियो शेयर कि है और एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, शालीनता के साथ उम्र को मत बढ़ाओ, साहस के साथ उम्र को बढ़ाओ। उनके इस मैसेज के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि उन्होंने अपने चेहरे के साथ जरूर कुछ कराया है। एक यूजर ने लिखा- क्या ये सर्जरी की वजह से हुआ है? तो दूसरे ने लिखा- जो उन्होंने स्टेटमेंट दिया है वह अपनी सर्जरी को जस्टिफाई कर रही हैं। तीसरे ने लिखा- हां इन्होंने पक्का सर्जरी करवाई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पति की मौत के बाद इनकी हालत ऐसी हो गई है। मंदिरा बेदी की वीडियो पर कई ऐसे कमेंट आ रहे हैं।

More Stories
दशहरा वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, माफी मांगकर विवाद शांत करने की कोशिश
मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की डिजिटल रिलीज को लेकर उत्सुकता, ऑनलाइन देखने के लिए खर्च की तैयारी
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान