जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में होली के दिन वर्दी में डांस करना सहायक जिला आबकारी अधिकारी को महंगा पड़ गया। आपको बता दें कि डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना के प्रतिवेदन पर आबकारी आयुक्त ने कार्रवाई की है। होली के दिन जबलपुर में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी विकास त्रिपाठी ने कुछ लोगों के साथ डांस किया था।
जिसका वीडियो वायरल हो गया था जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि अधिकारी ने अपने पद की गरिमा को धूमिल करने का काम किया है। डांस का वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। आपको बता दें की मामला करमेता के पास का है। यहां पर होली के अवसर पर सहायक आबकारी अधिकारी विकास त्रिपाठी ने लोकल गानों पर जमकर डांस किया। निलंबन तक सहायक जिला आबकारी विकास त्रिपाठी को मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग में तैनात किया गया है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन