ईटानगर
अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नबाम तुकी अरुणाचल पश्चिम संसदीय सीट पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को चुनौती देंगे। वहीं, अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के उपाध्यक्ष बोसीराम सिरम अरुणाचल पूर्व सीट पर भाजपा के उम्मीदवार तापिर गाओ का मुकाबला करेंगे। कांग्रेस ने तुकी और सिरम की उम्मीदवारी की घोषणा गुरुवार देररात की।
प्रदेश में 19 अप्रैल को प्रथम चरण में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने हैं। 2019 के लोकभा चुनाव में रिजिजू से हार का सामना करने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी अपने जीत की प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और रिजिजू के प्रति जनता नजरिया बदल रहा है। वह सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान रोजगार सृजन पर केंद्रित रहेगा। वर्तमान में तुकी विधायक के रूप में पापुमपारे जिले की सागली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह इस सीट से लगातार छह बार विधानसभा पहुंच चुके हैं। गत आम चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। रिजिजू 1.74 लाख मतों के अंतर से जीते थे और तापिर गाओ ने 68,189 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के वांगमन लोवांगचा को हराया था।

More Stories
कांग्रेस का बड़ा अभियान: शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सड़कों पर उतरेगी पार्टी
शिवसेना में फिर दरार, सांसदों के विद्रोह से कमजोर हुआ ठाकरे गुट
कैबिनेट का बड़ा फैसला: राज्य हुआ पूर्ण साक्षर घोषित, उपनल कर्मियों पर भी निर्णय