कुल्लू
लद्दाख स्काउट के शबीर हुसैन और स्थानीय दावेदार तेनजिन डोल्मा ने रविवार को यहां तीसरी स्नो मैराथन का क्रमश: पुरुष और महिला पूर्ण मैराथन (42 किमी) का खिताब जीता।
कोर्स पर बर्फ और शून्य से कम तापमान के बीच 200 से अधिक प्रतिभागियों ने इस स्नो मैराथन में हिस्सा लिया। नियमित आयोजन स्थल पर भारी हिमस्खलन के कारण मैराथन को सिस्सू से मनाली के जना झरना मार्ग पर स्थानांतरित करना पड़ा।
मैराथन में अमेरिका, रूस और इथोपिया के धावकों ने भी हिस्सा लिया लेकिन इसमें भारतीय सैन्य बालों का दबदबा देखने को मिला।
पुरुष पूर्ण मैराथन वर्ग में भारतीय सेना की इनफेंट्री रेजिमेंट लद्दाख स्काउट के शबीर तीन घंटे 58 मिनट 21 सेकेंड के समय से शीर्ष पर रहे।
महिला वर्ग में दो बार की गत चैंपियन तेनजिन चार घंटे 35 मिनट 13 सेकेंड के समय से शीर्ष पर रहीं।

More Stories
क्या प्लेइंग-11 में मिलेगा नए खिलाड़ियों को मौका? नीदरलैंड मैच से पहले चर्चा तेज
सीरीज पर कब्जे के लिए टीम इंडिया तैयार, वापसी कर सकते हैं दो अनुभवी खिलाड़ी
भारतीय टीम को झटका, वैभव प्रकरण के बाद खिलाड़ी की छुट्टी; अशोक शर्मा की एंट्री