भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में यशवंत यादव एवं अशोक यादव की माताजी स्वर्गीय ताराबाई-मांगीलाल यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. ताराबाई यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजन से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को नमन करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं प्रभारी कलेक्टर सुवैशाली जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल की बेटियां दिखाएंगी दमखम, आराध्या और दाक्षी का मध्यप्रदेश टीम में चयन
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र विकास का पर्याय बनकर निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर : राज्यमंत्री गौर
इंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल