नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एअर इंडिया ने बुधवार से दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क (जेएफके और नेवार्क) जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को पुनः नॉन-स्टॉप (सीधी) कर दिया है। एयरलाइन के इस महत्वपूर्ण फैसले से दोनों देशों के बीच सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा अवधि में लगभग चार घंटे की बड़ी बचत होगी।
चार घंटे कम होगा उड़ानों का सफर
कंपनी के अनुसार, सीधी उड़ानें फिर से बहाल होने के कारण यात्रियों को अब किसी मध्यवर्ती पड़ाव पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे न केवल यात्रा का समय करीब चार घंटे कम हो जाएगा, बल्कि यात्रियों का सफर पहले की तुलना में काफी सुगम और आरामदायक हो जाएगा।
दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए सीधी सेवा
यह सुविधा दिल्ली और मुंबई दोनों प्रमुख शहरों से न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (जेएफके) और नेवार्क (ईडब्ल्यूआर) हवाई अड्डों के लिए शुरू की गई है। दिवाली के अवसर पर एयरलाइन द्वारा सेवा में किया गया यह सुधार लंबी दूरी के यात्रियों, विशेष रूप से व्यापारिक और प्रवासी समुदाय के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

More Stories
चंबा में भूकंप के हल्के झटके, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
धनतेरस पर पीएम मोदी की कामना, हर घर में खुशहाली और समृद्धि आए
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कोई कानून और नियम संविधान से ऊपर नहीं